प्रदेश सरकार ने जितने भी घोटाले किए उसे बेनकाब किया जाएगा: अभय सिंह चौटाला

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 04:38 PM (IST)

पलवल(गुरुदत्त):  इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जितने भी घोटाले के किए हैं। उसे जनता के बीच बेनकाब किया जाएगा। आने वाले दिनों ने इनेलो की ही प्रदेश में सरकार बनेगी।

सरपंचों को गलत बताने वाले लोग खुद ही चोर है: अभय चौटाला

 

बता दें कि इनेलो की परिवर्तन यात्रा आज इनेलो की परिवर्तन यात्रा छठे दिन हथीन विधानसभा छेत्र में प्रवेश कर गई। इस दौरान लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। वहीं विधायक अभय सिंह चौटाला ने ई-टेंडरिंग को लेकर कहा कि जो मुख्यमंत्री और मंत्री सरपंचों को  गलत बताने वाले खुद ही चोर है।

 

प्रदेश से बीजेपी का होगा सूपड़ा साफ: अभय चौटाला

उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना काल में शराब घोटाला,धान घोटाला, पंचायतों में घोटाले कर सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। ऊपर से महंगाई, बेरोजगारी से प्रदेश का बुरा हाल है। जनता इस सरकार से परेशान हो चुकी है और आने वाले समय में प्रदेश में इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। भिवानी हत्याकांड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस पूरे कांड में सरकार की रची हुई साजिश है। चुनावों के नजदीक आते देख सरकार हिंदू-मुस्लिम का कार्ड खेल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिंदा युवकों को गौ रक्षक दल के गुंडों के हवाले कर दिया। 

      (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static