कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपाई, सरकार गिराने की साजिश का लगाया आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2021 - 03:44 PM (IST)

झज्जर(प्रवीण): किसान नेता के साथ मिलकर हरियाणा की भाजपा सरकार को गिराने की साजिश कांग्रेस पर रचने का आरोप लगाकर मंगलवार को भाजपाई बिफर गए और उन्होंने झज्जर में कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की। स्थानीय अम्बेड़कर चौक पर भाजपाईयों ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। प्रदश्रनकारी भाजपाईयों का नेतृत्व पार्टी के पूर्व विधायक नरेश कौशिक व जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान और बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक के संयुक्त रूप से किया। भाजपा कार्यकर्ता यहां अम्बेड़कर चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने अपने हाथों में कांग्रेस पार्टी का पुतला लिया हुआ था। यहां पुतला दहन करने से पूर्व सभी ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में पुतला फूंक दिया।

इस दौरान पूर्व विधायक नरेश कौशिक व जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान ने हरियाणा की भाजपा सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप कांग्रेस पार्टी पर लगाया। उन्होंने कहा कि मीडिया में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का एक किसान नेता के साथ दस करोड़ रूपए के लेन-देन का आरोप लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2014 से ही भाजपा की   सरकार गिराने की साजिश रच रही है। जबकि कांग्रेस के नेताओं को यह पता होना चाहिए कि यह जनता की चुनी हुई सरकार है और इसका नेतृत्व एक ईमानदार नेतृत्व कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर शांतिप्रिय ढंग से प्रदर्शन करे,यह बात उनके भाजपा के बड़े नेता भी कह चुके है। लेकिन किसान के कंधे का सहारा लेकर कांग्रेस पार्टी सरकार को Aगिराने की साजिश रचना कांग्रेस का चेहरा बेनकाब कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static