कब रूकेगा रिश्वतखोरी का धंधा, सोनीपत में ALM रिश्वत लेता गिरफ्तार, इस मामले में मांगी थी घूस
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 01:07 PM (IST)
सोनीपत : एंटी करप्शन ब्यूरो (ए.सी.बी.) ने औद्योगिक क्षेत्र में तैनात एक सहायक लाइनमैन को 1000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कालूपुर चुंगी क्षेत्र में योजनाबद्ध ट्रैप के दौरान काबू किया गया।
शिकायतकर्त्ता ने ए.सी.बी. को दी शिकायत में बताया कि वह दहिया कॉलोनी गली नं.-1 में चारा काटने की दुकान चलाता है। 10 अप्रैल को बकाया बिल का हवाला देकर उसकी दुकान का बिजली मीटर उतार लिया गया था। नया मीटर लगवाने के लिए संपर्क करने पर औद्योगिक क्षेत्र में तैनात ए. एल.एम. जयबीर सिंह ने 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा 3 हजार रुपए में तय हुआ जिसमें से 2 हजार रुपए आरोपी पहले ही ले चुका था।
शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर ए.सी.बी. ने ट्रैप की योजना बनाई। आरोपी ने शिकायतकर्ता को कालूपुर चुंगी में बुलाया। तय रणनीति के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने बकाया 1000 रुपए दिए, ए.सी.बी. टीम ने मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया। ए.सी.बी. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)