Ambala: रात के अंधेरे में राहगीरों को लूटने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 10 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 04, 2025 - 02:33 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला पुलिस ने डकैती,लूट और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंबाला पुलिस की CIA-1 टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इन 10 आरोपियों में से 5 नाबालिग हैं। इन नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं अन्य 5 बदमाशों के कब्जे से पुलिस लूटी हुई 2 बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। 

CIA-1 इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने डकैती,लूट और स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शहर के एक पार्क में बैठकर लूट की प्लानिंग कर रहा था, तभी टीम ने प्लानिंग के तहत इन्हें दबोच लिया। हरजिंदर सिंह ने बताया कि इसमें 5 आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

PunjabKesari

रात को देते थे वारदात को अंजाम

CIA-1 इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि ये गिरोह लंबे समय से शहर में सक्रिय था। ये रात के अंधेरे में बाइकों पर लाठी-डंडों से लैस होकर शहर में घुमते थे। यह लूटने की इरादे से लोगों पर जानलेवा हमला भी करते थे। आरोपियों का पास से 2 बाइकें और लाठीड-डंडे बरामद किए हैं। वहीं आरोपियों ने 5 वारदातें कुबूल की हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static