हथियारबंद बदमाशों का आतंक, सेल्समैन को हथियार दिखाकर लूटी नकदी, CCTV खंगाल रही पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 05:21 PM (IST)

बराड़ा (अनिल कुमार) : दौसड़का-बराड़ा मार्ग पर स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने सेल्समैन पर पिस्तौल तान दी और दराज में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह वारदात मंगलवार रात करीब 10:15 बजे ओम फिलिंग स्टेशन पर हुई। ड्यूटी पर तैनात सेल्समैन शाहरुख खान ने बताया कि वह अपने साथी भविष्य के साथ पंप पर मौजूद था, तभी एक कार आकर रुकी। शाहरुख जैसे ही तेल डालने के लिए कार के पास पहुंचा।

PunjabKesari

चालक ने अचानक उस पर पिस्तौल तान दी और नकदी के हवाले करने की धमकी दी। जान बचाने के लिए शाहरुख शोर मचाते हुए पीछे की ओर भागा। इसी बीच कार सवार एक युवक नीचे उतरा और केबिन के ऑफिस बॉक्स में रखे लगभग 9 हजार रुपये व एक खाली बैग लेकर रफूचक्कर हो गया।

वारदात की सूचना मिलते ही डायल 112 और बराड़ा चौकी से एएसआई नसीब सिंह की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित सेल्समैन के बयान दर्ज किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 309 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि कार के नंबर और आरोपियों की पहचान की जा सके।    

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static