अंतरराष्ट्रीय गीता उत्सव समारोह: अंबाला सिटी के विधायक असीम गोयल ने की आरती में शिरकत

punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 10:34 AM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप): अंतरराष्ट्रीय गीता उत्सव समारोह में आरती में शिरकत करने अंबाला सिटी विधायक असीम गोयल व भाजपा प्रदेश मंत्री पवन सैनी विधायक पहुंचे। इस दौरान विधयाक असीम गोयल ने कहा कि गीता में छिपा हर समस्या का समाधान है। उन्होंने ब्रहमसरोवर की आरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से महाआरती का शुभारम्भ भी किया। 
    
विधायक असीम गोयल ने कहा कि श्रीमद भगवत गीता के श्लोकों में मनुष्य जीवन की हर समस्या का हल छिपा है। गीता के 18 अध्याय और 700 गीता श्लोक में कर्म, धर्म, कर्मफल, जन्म, मृत्यु, सत्य, असत्य आदि जीवन से जुड़े प्रश्नों के उत्तर मौजूद है। यह किसी जाति, धर्म विशेष का ग्रंथ नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानवता का ग्रंथ है। यह मनुष्यों को कर्म का संदेश देता है। मनुष्य जीवन की चिंताओं, समस्याओं, अनेक तरह के तनावों से घिरा हुआ है, कई बार वह भटक जाता है, ऐसे में गीता मानव को क्रियाशीलता का संदेश देती है और जीवन जीने की कला सिखाती है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static