अंबाला निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस उम्मीदवार ने थामा भाजपा का दामन...MLA पर लगाया बड़ा आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 05:02 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला शहर नगर निगम चुनाव में बड़ी हलचल जारी है। आज वार्ड 5 के कांग्रेस उम्मीदवार अमन उप्पल ने नामांकन वापिस लेकर भाजपा उम्मीदवार को समर्थन दे दिया। कांग्रेस उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि अंबाला शहर विधायक निर्मल सिंह ने उन्हें आजाद उम्मीदवार के पक्ष में नामांकन वापिस लेने का दबाव बनाया था। जिसके चलते उन्हें कांग्रेस को अलविदा कहना पड़ा। इस मौके पूर्व मंत्री असीम गोयल व भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने अमन उपल को टीम सहित भाजपा में शामिल करवा मान सम्मान देने की बात कही। 

कांग्रेस उम्मीदवार का आरोप है कि विधायक निर्मल सिंह ने उन्हें आजाद उम्मीदवार के पक्ष में नामांकन वापिस लेने का दबाव बनाया था। जिसके चलते उन्हें कांग्रेस से अलग होने का निर्णय लेना पड़ा। उम्मीदवार के परिजनों ने निर्मल सिंह पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा वे हर वार्ड जाकर कांग्रेस की पोल खोलने का काम करेंगे।

खैर जो भी हो इसका सीधा फायदा वार्ड 5 के भाजपा उम्मीदवार राजेश मेहता को इसका फायदा मिलेगा। मेहता ने कहा वे और अमन उप्पल मिलकर वार्ड के लिए काम करेंगे।      

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static