Ambala News: नगर निगम में सीएम फ्लाइंग की रेड, जांचें हाजरी रजिस्टर
punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 02:28 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर): नगर निगम में सुबह सीएम फ्लाइंग की रेड से हड़कंप मच गया। सुबह लगभग 9:30 बजे नगर निगम पहुंचकर सीएम फ्लाइंग ने कर्मचारियों की हाजरी के रजिस्टर जांचे।
इसके पश्चात सीएम फ्लाइंग ने सभी ब्रांच में जाकर कार्यालय में मौजूद एक एक कर्मचारी की हाजरी को वेरिफाई किया। हालांकि इस दौरान इलेक्शन ड्यूटी होने की वजह से कई कर्मचारी और अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं मिले।
निगम में पड़ी सीएम फ्लाइंग की रेड को लेकर निगम अधिकारियों ने बताया कि सीएम फ्लाइंग की रेड में सभी कर्मचारी पूरे पाए गए हैं। कुछ की ड्यूटी चुनाव में लगी हुई है जिनकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)