हौंसले को सलामः दिल छू लेगी Haryana के इस बेटे की कहानी, 19 दिन में दौड़ते हुए पहुंचा अमृतसर...जानिए वजह
punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2024 - 06:36 PM (IST)
अंबाला: अंबाला के रहने वाले अमरदीप सिंह ने जो कमाल कर दिखाया है। उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल हाल ही में अमरदीप सिंह अंबाला से श्री हरमंदिर साहिब तक दौड़ते हुए गए।उन्होंने यह पूरी यात्रा कुल 19 दिन में तय की और जिसके बाद वह अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। वहां जाकर दर्शन किए. वहीं, जब इस बारे में लोकल 18 की टीम ने अमरदीप से बात की तो उन्होंने अपनी पूरी कहानी बताई। उन्होंने कहा कि वह खेलों में बहुत से मेडल जीत चुके हैं. हरियाणा सरकार स्कूल कॉलेज से बहुत मेडल और सर्टिफिकेट भी मिले हैं। साल 2019 में उनके पिता की मौत हो गई, जिसके बाद पूरा परिवार बिखर गया।
घर की सारी जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई । इस वजह से अपने खेल पर ध्यान नहीं दे पाए और खेल छोड़ना पड़ा। कुछ साल बाद दोस्तों की मदद से दोबारा से खेल तो शुरू किया और अब श्री हरमंदिर साहिब जाकर जो प्रण लिया था, उसे पूरा भी किया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
यात्रियों को तोहफा; Haryana की सड़कों में दौड़ेंगी 80 इलेक्ट्रिक बसें...CM सैनी इस दिन करेंगे शुरुआत