सांसद रतनलाल कटारिया के निधन के बाद अंबाला सीट रिक्त घोषित, उपचुनाव की ओर लोगों की निगाहें
punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 07:11 PM (IST)

अंबाला/चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : पिछले दिनों अंबाला से भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया का निधन हो गया था। जिसके बाद से ही अंबाला सीट पर उपचुनाव होने के कयास लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी कर अंबाला लोकसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 होने में अभी एक साल का वक्त बचा है और ऐसे में अंबाला सीट पर उपचुनाव होगा या नहीं, ये फिलहाल चुनाव आयोग तय करेगा।
बता दें कि रतनलाल कटारिया 2019 में अंबाला लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। वह 16वीं लोकसभा के सदस्य थे। कटारिया भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अंबाला से 16वीं लोकसभा में कुल 6 लाख 12 हजार 121 वोट मिले थे। इस चुनाव में इन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार राज कुमार बाल्मीकि को हराया था। कटारिया इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अंबाला से 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने 7 जुलाई 2021 तक जल शक्ति मंत्रालय और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में काम किया था।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)