सीएम के पूर्व मीडिया एडवाइजर अमित आर्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्र ने बनाया वरिष्ठ मीडिया कंसल्टेंट

punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2023 - 12:17 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी):  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पूर्व मीडिया एडवाइजर अमित आर्या को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनके कार्यों को देखते हुए केंद्र सरकार ने अमित आर्या को वरिष्ठ मीडिया कंसल्टेंट नियुक्त किया है। इस पद पर रहते हुए अमित आर्या केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को अपने सुझाव देंगे।

हालही में अमित आर्या ने मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद केंद्र सरकार द्वारा नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बता दें कि अमित आर्या का मीडिया के क्षेत्र में एक लंबा अनुभव है। इससे पहले वह देश के कई राष्ट्रीय समाचार चैनलों में बतौर संपादक कार्य कर चुके हैं। उन्हें मीडिया के क्षेत्र में करीब 20 वर्षों का अनुभव है।

अमित आर्या इस पद पर रहते हुए उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर आदि राज्यों में सरकार की योजनाओं का प्रचार करेंगे। इसके अतिरिक्त राज्य के मीडिया जगत से बेहतर तालमेल की जिम्मेवारी भी उन के काम का हिस्सा होगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static