करनाल में गरजे अमित शाह; विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता फैला रहे झूठ

punjabkesari.in Monday, May 20, 2024 - 05:41 PM (IST)

करनाल: करनाल के दशहरा ग्राउंड में सोमवार को विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल पहुंचे। रैली में भारी संख्या में भीड़ पहुंची हुई थी। मनोहर लाल ने जहां कांग्रेस पार्टी, राहुल, सोनिया और हुड्डा परिवार पर निशाना साधा। वहीं नायब सैनी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता झूठ फैला रहे है। हरियाणा के लोग एक ही बात बोल रहे है, 11 कमल के फूल खिला कर मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाएंगे।

जय श्री राम के जयकारे से शुरू किया संबोधन

वहीं अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत जय श्री राम के जयकारे के साथ की। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा पूरे देश की भूख मिटाने वाला है, देश के अन्न के भंडार भरने वाले हरियाणा का किसान है। हरियाणा का वीर जवान देश की सीमाओं की रक्षा में खड़े है। खेलो में हरियाणा के खिलाड़ी मेडल लेने वाले में सबसे अधिक हैं। कांग्रेस चालीस वर्षों में वन रैंक वन पेंशन का मसला हल नहीं कर पाई। हुड्डा ने इस मुद्दे को लटकाया। खेलो के लिए सुविधा और ट्रेनिंग की व्यवस्था मोदी जी ने की जिसका फायदा हरियाणा ने उठाया। मनोहर लाल ने 10 साल प्रदेश की सेवा की , अब मनोहर लाल दिल्ली में देश और पार्टी की सेवा करेंगे, मनोहर लाल ने नौकरी बेचने का काम बंद किया, हरियाणा को विकसित बनाने का काम मनोहर लाल ने किया, हरियाणा में नए संस्थान खुले। दो नए एयरपोर्ट हरियाणा में खोले गए।

 

 

उन्होंने कहा कि नायब सैनी देखने में विनम्र है, लेकिन बड़ी लड़ाई लड़ने में सक्षम है। हरियाणा में एक परिवार भ्रष्टाचार और दूसरा परिवार गुंडागर्दी करता था, पहले सीएम रोहतक या सिरसा का होता था लेकिन अब पूरे हरियाणा का सीएम होता है। कश्मीर हमारा है, खरगे कहते हैं कि हरियाणा और राजस्थान के लोगों को कश्मीर से क्या? करनाल की सीट की सीएम की थी और रहेगी। हुड्डा से मांगा जवाब, 70 सालो से राम मंदिर को क्यों लटकाया ।मोदी जी ने राम मंदिर का निर्माण करवाया। सोनिया , राहुल और खरगे को राम मंदिर उद्घाटन पर बुलाया लेकिन ये अल्पसंख्यक वोट बैंक के कारण नहीं आए राहुल गांधी को कहा pok भारत है और इसे लेकर रहेंगे। कांग्रेस पार्टी के राहुल बाबा किसान की बात करते है लेकिन किसान के बेटे जाट किसान नेता जगदीप धनखड़ का अपमान राहुल ने किया।

इंडी गठबंधन पर साधा निशाना

उन्होंने ये भी निशाना साधा कि इंडी गठबंधन के पास पीएम का कोई चेहरा नहीं है, ये परचून की दुकान नहीं है कि एक एक साल कोई पीएम बन जाएगा। उन्होंने सभी इंडी गठबंधन के लोगों का नाम लेकर पब्लिक से पूछा कि क्या ये पीएम के लिए सही हैं ? हमने 22 हजार करोड़ से 1 लाख 25 करोड़ कृषि का बजट किया। अमित शाह ने कहा कि पहले 76 लाख किसानों का धान खरीदा जाता था। मोदी जी ने एक करोड़ 25 लाख किसानों से धान खरीदा। सभी फसलों को msp देने का काम मनोहर लाल ने किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static