अमित सिहाग बने असम प्रदेश कांग्रेस के वार रूम चेयरमैन, पूर्व विधायक को चुनाव में मिली अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेवारी
punjabkesari.in Thursday, Oct 09, 2025 - 07:57 AM (IST)

चंडीगढ़( चन्द्र शेखर धरणी ): कांग्रेस हाई कमान ने पूर्व विधायक अमित सिहाग को एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए असम प्रदेश कांग्रेस का वार रूम चेयरमैन नियुक्त किया है। उनके साथ रितुपरना कोनवर तथा शांतनु बोरा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने असम के साथ साथ पश्चिम बंगाल में बीपी सिंह,केरला में हर्षा कनाडम, तमिलनाडु में बीआर नायडू और पुडुचेरी में जॉन अशोक वर्दाराजन को चेयरमैन बनाया है।
कांग्रेस पार्टी असम चुनाव को अत्यंत ही महत्वपूर्ण चुनाव मानकर चल रही है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस चुनाव पर पैनी नज़र रख रहे हैं।राहुल गांधी के करीबी भंवर जितेंद्र सिंह असम के प्रभारी व लोकसभा उपनेता प्रतिपक्ष गौरव गोगोई को यहां प्रदेश अध्यक्ष हैं, ऐसे में अमित सिहाग को प्रदेश वार रूम चेयरमैन नियुक्त करना अपने आप में बड़ी अहमियत रखता है। हाल ही में जिस प्रकार से संगठन सृजन अभियान के तहत अमित सिहाग को पहले उड़ीसा का ज़िला पर्वक्षक और बाद में राजस्थान में दो जिलों में एआईसीसी आब्जर्वर नियुक्त करना तथा बिहार में ज़िला चुनाव पर्वक्षक और अब असम प्रदेश कांग्रेस वार रूम चेयरमैन नियुक्त करना कांग्रेस हाइकमान का सिहाग की कार्य शैली में विश्वास तथा राजनीतिक कद को बढ़ने का बड़ा संकेत है।
इस संदर्भ में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अमित सिहाग ने बड़ी जिम्मेदारी हेतु कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल तथा कांग्रेस वार रूम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत सेंथिल का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि वो जनता की आशा के अनुरूप असम में कांग्रेस सरकार बनाने हेतु दी गई अहम जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का काम करेंगे।