चंडीगढ़ में हो रही है हरियाणा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, जिला अध्यक्षों के साथ की जा रही चर्चा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 07, 2025 - 01:59 PM (IST)

डेस्क: चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है, जिसमें जिला अध्यक्षों के साथ चर्चा हो रही है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल और सह प्रभारी प्रफुल्ल गुड़धे मौजूद हैं।
   

PunjabKesari

गौर रहे कि कल ही हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह दोपहर बाद चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सेक्टर-9बी में कार्यभार संभाला। इस समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के चेयरमैन, यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को आमंत्रित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static