11 हजार वोल्टेज की लाइन बनी काल; करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 04:34 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के गांव जाजरू में ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्टेज की लाइन पर चढ़े लाइन मैन की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक पलवल के गांव जनोली का रहने वाला है। मृतक पूर्व में कबड्डी खिलाड़ी रहा है और करीब 6 साल पहले बिजली विभाग मे लाइनमैन के तौर पर कार्य कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पलवल के गांव जनोली का रहने वाला
सेक्टर 58 थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक सोनू (32) पलवल के गांव जनोली का रहने वाला था। बिजली विभाग में वह HKRN के तहत लाइनमैन के तौर पर कार्यरत था। सोनू वर्तमान में सेक्टर 58 में बिजली बोर्ड की डिविजन में काम कर रहा था। सोनू शादी शुदा था और उसका 8 साल के बेटा और एक छोटी बेटी है।
ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान हादसा
परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम को करीब 4 बजे वह डयूटी पर आया था। वह अपने एक साथी के साथ गांव जाजरू में ट्रांसफार्मर बदलने के गया हुआ था। जिसके लिए उन्होंने परमिट ( बिजली काटने की परमिशन) ली हुई थी। लेकिन जब वह बिजली के तार को कट रहा था तो अचानक से किसी ने बिजली छोड़ दी । जिससे वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप
परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जब सोनू के पास परमिट था तो बिजली को कोई कैसे छोड़ सकता है। उनके बेटे को टारगेट करके मारा गया है। उसको काफी समय से परेशान किया जा रहा था। इस हादसे के बाद भी कोई बिजली विभाग का अधिकारी मौके पर नही पहुंचा है।
सेक्टर 58 थाना प्रभारी विनोद ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो निकल कर सामने आयेगा उसी के मुताबिक कार्रवाही की जायेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)