डिवाइन सिटी में तेंदुआ होने की आशंका... अजीब से आकृति हुई कैद, स्थानीय लोगों में फैली दहशत

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2024 - 06:37 PM (IST)

गन्नौर(कपिल शांडिल्य): जीटी रोड पर डिवाइन सिटी में तेंदुए होने की चर्चा के बाद स्थानीय लोगों व आस-पास के गांवों में दहशत का माहौल है। इंटरनेट के माध्यम से लोगों के मोबाइल में वीडियो प्रसारित हो रहा है। वीडियो के साथ डिवाइन सिटी में तेंदुओं के घूमने का दावा किया जा रहा है। वहीं डिवाइन सिटी के चौकीदार ने भी मंगलवार देर रात तेंदुए जैसा जानवर देखने की बात कही है।

चौकीदार ने बतायाा कि रात के अंधेरे में उसकी चमकती आंखें और पंजे भी दिखाई दिए। जिसके बाद वह डर कर वहां से भाग गए। अगली सुबह जब बात डिवाइन सिटी के प्रशासन के पास पहुंची तो उन्होंने सिटी में लगे सीसीटीवी कैमरे जांच किये। जिसमें तेंदुए जैसी आकृति का जानवर तेज गति से सड़क पार कर भागता हुआ दिखाई दिया। इस बीच सड़क पर एक कुत्ता भी घूम रहा था, लेकिन जानवर उसके बराबर से इतनी तेज गति से निकला की उसकी स्पष्ट तस्वीर कैमरा में कैद नहीं हो पाई।

तेंदुए की पुष्टि के लिए इस पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज देखने बाद मौका निरीक्षण किया, लेकिन वहां तेंदुए के पंजे के निशान नहीं मिले। जिसके बाद विभाग के अधिकारी वापस लौट गए। हालांकि उन्होंने स्थानीय प्रशासन व लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

डिवाइन सिटी में चौकसी बढ़ाई 

डिवाइन सिटी प्रबंधक मनोज त्यागी ने बताया कि डिवाइन सिटी में तेंदुए के होने की पुष्टि नहीं हुई है। फारेस्ट विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया था। फिर भी सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी की टीम बढ़ा दी गई है। साथ ही एक नाईट पेट्रोलिंग गाड़ी भी लगाई है, जो पूरी रात डिवाइन सिटी में घूमेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static