फतेहाबाद में इक्टठा हुई आंगनबाड़ी वर्कर्स, हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 09:53 AM (IST)

फतेहाबाद(ब्यूरो): आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स यूनियन संबंधित सी.आई.टी.यू. द्वारा 19 फरवरी से जारी हड़ताल को आज खत्म करने का ऐलान किया गया। फतेहाबाद जिले की सभी आंगनबाड़ी वर्कर एवं हैल्पर लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित हुई। सभा की अध्यक्षता सुनीता झलनिया व दमयंती ने की। सभा में वर्कर्स एवं हैल्पर्स को मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के बारे में बताया गया व हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

सुनीता झलनिया ने बताया कि आई.सी.डी.एस. के निदेशक ने आश्वासन दिया है कि 16 मार्च तक विधानसभा सत्र के बाद इस बारे परियोजना अधिकारी कार्यालय में लिखित रूप में दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि 10 अप्रैल तक सरकार ने नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया तो वे फिर से आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होंगी।

इस अवसर पर अनीता जाखड़, सिलोचना गाजूवाला, अनीता टोहाना, माया पूनिया, सुदेश भट्टू, मलकीत रतिया, पम्मी रतिया, सीता बरसीन, राजबाला, र्कावती, दर्शना दरियापुर, बेगराज, राजकुमार निराणियां आदि मौजूद रहे। आंदोलन को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आंगनबाड़ी वर्कर और हैल्पर यूनियन ने सर्वकर्मचारी संघ व अन्य साथियों का धन्यवाद किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static