रिलेशनशिप टूटने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका का किया ये हाल, जानिए क्या है पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 09:30 AM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ़ में लिव इन रिलेशनशिप टूटने से नाराज एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बहादुरगढ़ के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मामला बहादुरगढ़ के मेन बाजार का है। यहां राजबाला नाम की एक महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। देर शाम वह ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थी। उसी समय उसका प्रेमी सोनू ब्यूटी पार्लर के अंदर घुस आया। जिसे देखते ही राजबाला ने उसे बाहर निकल जाने के लिए कहा। सोनू ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बर्फ तोड़ने वाले सुए से एक के बाद एक राजबाला पर कई वार किए। राजबाला के कंधे, गर्दन, छाती और पेट में आधा दर्जन से ज्यादा चोट के निशान हैं। राजबाला को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

राजबाला का कहना है कि वह और उसका प्रेमी सोनू लंबे समय तक उसी के घर में रहते थे । लेकिन आपसी मनमुटाव के बाद उसने सोनू को अपने घर से निकाल दिया था। पिछले महीने 10 अप्रैल को भी दोनों का आपसी झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सोनू ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। लेकिन वह बच गया था। इसके बाद भी दोनों में तनाव बना रहा। राजबाला ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने घायल राजबाला की बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू किए जा चुके हैं। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static