सगाई टूटने से आहत बाइक मैकेनिक ने लगाया फंदा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 09:54 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-12 के राजीव नगर में 27 वर्षीय बाइक मैकेनिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को स्वजन को सौंप दिया। मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के इनरवा गांव का रहने वाला था और खांडसा रोड स्थित एक दुपहिया एजेंसी में काम करता था। परिवार के अनुसार सोनू के पिता का निधन 2021 में हो गया था। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है और एक छोटा भाई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब तीन बजे की है। परिजनों ने बताया कि सोनू रिश्तेदारी की एक महिला से बात करता था। घटना वाली रात भी ढाई बजे तक दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। परिवार ने महिला की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। सोनू की 2025 में उक्त महिला के कारण सगाई टूट गई थी। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने बताया कि सोनू का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उसी के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। परिवार ने मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static