बीच सड़क पर तेज रफ्तार मर्सडीज में युवक ने लगा दी ब्रेक, फिर जो हुआ उसने खड़े कर दिए सबके रोंगटे

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 09:32 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): ग्वाल पहाड़ी के पास तेज रफ्तार जा रही मर्सडीज गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान पीछे से आ रही डिफेंडर गाड़ी उसमें जा घुसी। डिफेंडर सवार युवक गाड़ी से नीचे उतरा तो मर्सडीज सवार युवक ने उसे न केवल गालियां दी, बल्कि उस पर हमला भी कर दिया। आरोप है कि मर्सडीज सवार युवक नशे में धुत था और वह गाड़ी को बेहद ही खतरनाक तरीके से चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मर्सडीज सवार युवक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, फरीदाबाद के गांव बुढेना के रहने वाले सोनू चंदीला ने बताया कि वह 22 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट से फरीदाबाद जाने के लिए अपनी डिफेंडर गाड़ी से निकले थे। जब वह ग्वाल पहाड़ी के पास सनसिटी पहुंचे तो आगे चल रही मर्सडीज गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस पर पीछे जा रही डिफेंडर गाड़ी को उन्होंने ब्रेक लगाई, लेकिन वह नहीं संभली और उनकी गाड़ी मर्सडीज में जा टकराई। जब वह गाड़ी से नीचे उतरे तो पाया कि मर्सडीज चला रहा युवक काफी अधिक नशे में है। उसने न केवल उनसे गाली गलौज करनी शुरू कर दी बल्कि उनसे मारपीट भी की। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में मर्सडीज सवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125, 324(4) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static