Gurugram: पटौदी के सरकारी स्कूल में युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 04:08 PM (IST)
गुरुग्राम (पवन सेठी) : गुरुग्राम के पटौदी इलाके में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल में बीस वर्षीय युवक का शव मिला। आज सुबह जब स्कूल को खोला गया तो स्कूल में 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से टीचरों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान शव मिलने की सूचना गुरुग्राम पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले रवि के रूप में हुई है। गुरुग्राम पुलिस ने सबसे पहले फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाया ताकि हर पहलू से मौके की जांच की जा सके। उसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर कार्यवाही शुरू कर दी। अब सवाल इस बात का है कि बंद स्कूल में युवक को कैसे लाया गया और यह युवक कौन है, फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)