Haryana: अनिल विज को मिली अहम जिम्मेदारी, इस समिति का बनाया गया अध्यक्ष
punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 07:40 AM (IST)
चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा में जिला जनसंपर्क एवं शिकायत निवारण समितियों के अध्यक्षों में फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों में जिला शिकायत निवारण समिति के लिए अलग-अलग जिलों का आवंटन हुआ है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज को यमुनानगर जिला शिकायत निवारण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
सीएम नायब सिंह सैनी गुरुग्राम और सिरसा की जिम्मेदारी संभालेंगे।कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार को पंचकूला और कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई।कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को रेवाड़ी और हांसी की जिम्मेवारी सौंपी गई।कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा को पलवल और सोनीपत की जिम्मेदारी दी गई।कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को नूंह और महेंद्रगढ़ में नियुक्त किया गया है।कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा को करनाल और कैथल जिला सौंपा गया है।कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा को पानीपत और झज्जर नियुक्ति दी है।कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को अंबाला और फतेहाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई।कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी को रोहतक शिकायत निवारण समिति की कमान सौंपी गई।कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव को फरीदाबाद का जिम्मेदारी दी गई।कैबिनेट मंत्री राजेश नागर को भिवानी की जिम्मेदारी दी गई।गौरव गौतम को जींद जिला शिकायत निवारण समिति का अध्यक्ष बनाया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
जनसंपर्क व शिकायत समितियों में बड़ा फेरबदल, सैनी संभालेंगे सिरसा की जिम्मेदारी...विज को मिला ये जिला