हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक 18 को: मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे अध्यक्षता...बड़े फैसलों पर रहेगी नज़र
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 04:54 PM (IST)
चंडीगढ़: हरियाणा की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार, 18 मई को राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित की जाएगी।
सरकारी सूचना के अनुसार, यह उच्च स्तरीय बैठक सोमवार सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें सरकार के सभी वरिष्ठ मंत्री शामिल होंगे।
हालांकि आधिकारिक एजेंडा अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन सूत्रों के अनुसार बैठक में निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जा सकते हैं । चूँकि यह बैठक सोमवार सुबह होने वाली है, इसलिए सचिवालय में प्रशासनिक तैयारियां अभी से तेज कर दी गई हैं