बस में ‘यमराज’ से मिले Rahul Gandhi! अनिल विज का हास्य अंदाज में तंज, बोले- राहुल रोज भेष बदल कर सामने आते

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 04:25 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : कल देर शाम चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ था जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया। इस बारे में जब हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

बता दें कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक वीडियो लगातार वायरल हो रही है जिसमें वे बस में यमराज के बेस में व्यक्ति से मिलते है और यमराज उन्हें बोलता है कि राहुल गांधी ने उनका काम छीन लिया जिस पर हास्य अंदाज में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी रोज भेष बदल बदल कर सामने आते है, शायद उन्हीं से प्रेरणा लेकर ये व्यक्ति यमराज बन कर आया होगा। 

वहीं देश में कल से डिजिटल जनगणना की शुरुआत हो चुकी है जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह एक बहुत ही अच्छी चीज की शुरुआत हुई है। इससे हमारा पूरा डाटा हमारे पास होगा। पहले घरों की फिर लोगों की जनगणना की जाएगी, जिससे एक सही डाटा मिलेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static