राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं बल्कि व्यायाम के लिए होगा व्यायामशालाओं का उपयोग: विज

punjabkesari.in Tuesday, May 15, 2018 - 01:11 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा में खुली व्यायामशालाअों के इस्तेमाल को लेकर कैबिनेट के दो सामने-सामने हो गए हैं। प्रदेश में 300 से भी ज्यादा गांवों में व्यायामशालाएं खुल चुकी हैं, जबकि कुल 6500 गांवों  में व्यायामशाला खोलने की सरकारी योजना है। कृषि एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने व्यायामशालाओं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएं लगाने का बयान देकर एक नई बहस खड़ी कर दी थी। 

जिस पर खेल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जवाब देते हुए कहा कि कोई भी राजनीतिक उद्देश्य से व्यायामशाला का इस्तेमाल नहीं करेगा। उन्होंने साफ किया कि इनका प्रयोग केवल योग और व्यायाम के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा इनका इस्तेमाल किसी भी धार्मिक, सामाजिक कार्यों के लिए भी नहीं होने दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें अन्य किसी प्रकार की गतिविधि करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि योग इन सबसे ऊपर है। इसलिए सभी को योग का सम्मान करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि धनखड़ ने 5 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से करीब 300 व्यायामशालाओं का शुभारंभ किया था। उस वक्त धनखड़ ने बयान दिया था कि इनका इस्तेमाल आरएसएस की शाखा लगाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके बाद विपक्ष ने सरकार को घेरा तो धनखड़ ने एक दिन पहले ही कांग्रेस को भी इनका इस्तेमाल करने का न्यौता दे डाला। यदि कांग्रेस सेवा दल भी इन व्यायामशालाओं का उपयोग करना चाहें तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static