नूंह में पुलिस प्रशासन अलर्ट; 57 स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, जिले की सीमाएं सीलः अनिल विज

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2023 - 04:22 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): नूंह में बीते दिनों ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। जिसके चलते यात्रा अधूरी रह गई थी। अब सर्वजातीय महापंचायत में दोबारा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर ने यात्रा की परमिशन न देने की बात कही है। अब इस गृहमंत्री अनिल विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नूंह में हिंदू संगठन ने यात्रा निकालने का ऐलान किया है। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि फिलहाल क्या कार्यक्रम है, अभी कुछ पता नहीं है। लेकिन हमारा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और सुरक्षा को देखते हुए इंटरनेट सेवा भी बंद की गई है।  प्रशासन ने नूंह की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 57 स्पेशल डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

चंद्रयान-3 लैंडिंग पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। जिस पर गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि हिंदुस्तान में 90 प्रतिशत प्रकल्पों का नाम गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर रखा गया है क्या वह उनके बाप की मिलकियत है। किस आधार पर रखा गया है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह भी बताएं कि उन्हें शिव से ऐतराज है या फिर शक्ति से, दोनो में से क्या गलत है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि हम 26 पार्टियां केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार हैं। जिस पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि ये 26 गठबंधन वाली पार्टी वास्तव में टी-पार्टी है और ये रात में बैठ कर चाय पानी पी लेते है और दिन में जाकर प्रदेश-प्रदेश में लड़ते हैं। यह दिल्ली में लड़ रहे हैं कांग्रेस और आप पार्टी पंजाब में लड़ रही है तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी वेस्ट बंगाल में लड़ रही है। कांग्रेस ने कभी भी ममता बनर्जी को स्वीकार नहीं किया, ये तो टुकड़े टुकड़े है जो बैठकर चाय पानी पी लेते है।

         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static