''राहुल गांधी राजनीति छोड़ पकड़े मछलियां'', बिहार चुनाव में जीत के बाद अनिल विज ने कसा तंज

punjabkesari.in Monday, Nov 17, 2025 - 08:42 AM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : बिहार में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद अनिल विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अब राहुल गांधी को तो राजनीति छोड़कर मछलियां पकड़ने का काम शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने चुनाव के दौरान भी एक तालाब में कूद कर मछलियां पकड़ने का काम किया था। विज ने शायराना अंदाज में कहा कि हम हरियाणा जीते, हम दिल्ली जीते, बिहार में हमने जीत मारी है, अब बंगाल की तैयारी है। 

वहीं अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस को अब रोने के स्कूल खोल लेने चाहिए। उन्हें राजनीति खत्म कर देनी चाहिए, क्योंकि बिहार में जो दुर्गति कांग्रेस की हुई है उससे उन्हें सबक लेना चाहिए। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

static