Haryana Congress ने अंबाला नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी, देखिए लिस्ट
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 09:21 PM (IST)
चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री बी.के. हरिप्रसाद की मंजूरी के बाद, अंबाला नगर निगम के 20 वार्डों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंदर सिंह द्वारा हस्ताक्षरित इस सूची में सामाजिक समीकरणों और आरक्षण नियमों का विशेष ध्यान रखा गया है।
इस सूची में सामान्य श्रेणी के साथ-साथ अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ा वर्ग (BCA/BCB) के उम्मीदवारों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। महिला उम्मीदवारों की संख्या पर भी विशेष जोर दिया गया है, ताकि स्थानीय शासन में महिलाओं की भागीदारी मजबूत हो सके। चुनावों की तारीखें नजदीक आते ही, कांग्रेस ने इन नामों की घोषणा कर अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले बढ़त बनाने की कोशिश की है। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे तुरंत अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार शुरू करें।
देखिए लिस्ट
