पूर्व विधायक की पत्नी अनीता अग्रवाल ने बेटे के साथ AAP को बोला अलविदा, ज्वाइन की भाजपा

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 05:17 PM (IST)

गुरुग्रामः हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से दल बदलने का दौर जारी है। कई नेता अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर पाला बदल रहे हैं। इसी बीच गुरुग्राम से पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल की पत्नी अनीता अग्रवाल ने अपने बेटे समर्थ अग्रवाल के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। 

अग्रवाल मां बेटा को हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशा अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने पार्टी की सदयस्ता दिलवाई। इस दौरान उन्होंने अनीता अग्रवाल को मिठाई खिलाकर भाजपा ज्वाइन करने पर खुशी जताई है।  बता दें कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की बात चल रही है। कुछ सूत्रों का कहना है कि गठबंधन लगभग फाइनल हो गया है। इसलिए विधानसभा चुनाव लड़ने का सपना संजोए नेता अब पार्टी बदल रहे हैं। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static