जन सेवक क्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंकित अल्घ को चुना गुरुग्राम विधायक पद का उम्मीदवार
punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 05:59 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): विकास के नाम पर गुड़गांव की जनता को छला जा रहा है। नगर निगम में भी विकास कार्यों के नाम पर महज दिखावा किया जा रहा है। अधिकारी हो या राजनेता सभी ने गुड़गांव की जनता का भला करने की बजाय अपनी जेबें भरने पर जोर लगाया है। अब राजनीति के मायनों को बदलना है। हमे नेता बनकर नहीं बल्कि सेवक बनकर जनता की सेवा करनी है। यह बात जन सेवक क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित अल्घ ने कही। वे सर्व समाज एकता सम्मेलन की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर रहे थे।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए जन सेवक क्रांति पार्टी के शिवपुरी कार्यालय में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित अल्घ ने सर्व समाज एकता सम्मेलन को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
गुड़गांव से मेयर पद के उम्मीदवार विक्रांत मक्कड़ ने बताया कि इस अवसर पर गुड़गांव के सभी कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित अल्घ को गुड़गांव विधायक पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वाति ग्रोवर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया। नरेंद्र कौर को गुड़गांव विधानसभा की महिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।