हरियाणा का एक ओर युवक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, भारतीय नौसेना में है कार्यरत

punjabkesari.in Thursday, Jun 26, 2025 - 05:02 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले हरियाणा के एक ओर युवक को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान पुलिस की इंटेंलिजेंस टीम ने दिल्ली स्थित नौसेना हेड क्वार्टर में कार्यरत विशाल यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने का आरोप है। 

इंटेलिजेंस विंग के अधिकारियों के अनुसार विशाल यादव फिलहाल नेवी हेड क्वार्टर में क्लर्क के पद पर तैनात था। जिसे ऑनलाइन गेमिंग की लत थी। इसी लत के कारण विशाल मोटी रकम जुए में गंवा चुका था। विशाल इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए प्रिया शर्मा नाम की महिला के संपर्क में आया। अधिकारियों के अनुसार पैसों के लिए वह प्रिया शर्मा को देश से जुड़ी अहम जानकारी देने लगा। इसके बदले में उसे क्रिप्टोकरेंसी और डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के जरिए पैसे मिलने लगी। 

ISI के लिए काम करती है प्रिया शर्मा
 
विशाल यादव की इन गतिविधियों पर राजस्थान CID को शक हुआ। शक के आधार पर यूनिट ने उस पर नजर रखनी शुरु कर दी। कई महीनों बाद टीम ने बुधवार को विशाल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि प्रिया शर्मा नाम की महिला ISI के लिए काम करती थी। फिलहाल कई खुफिया एजेंसी विशाल से पूछताछ कर रही हैं। बता दें कि विशाल यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले के पुन्सिका गांव का रहने वाला है।

​​​​​(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static