मुख्यमंत्री सैनी से की सुमन सैनी को रेडक्रॉस की उपाध्यक्ष बनाने की अपील, जानें कौन हैं...

punjabkesari.in Thursday, Dec 26, 2024 - 02:43 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : राजनीति में लोग व नेता अपने लिए मांगते तो नजर आते हैं, लेकिन आज हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी के दरबार में हरियाणा महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने एक ऐसी फरियाद कर डाली की मुख्यमंत्री भी बिना मुस्कराए नहीं रह सके। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष सुमन दहिया ने कहा कि आप हमारी एक बहन को रेडक्रॉस समिति हरियाणा का उपाध्यक्ष बना दें। मुख्यमंत्री ने पूछा कि किन को, तो उनका जवाब था कि हमारी एक बहन है सुमन सैनी। मुख्यमंत्री इस पर हंसे बिना नहीं रह सके, क्योंकि सुमन दहिया जिन सुमन सैनी का जिक्र कर रही थी, वह सुमन सैनी कोई और नहीं, बल्कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की धर्मपत्नी है। अतीत में यह होता रहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री की पत्नी ही प्रदेश में रेडक्रॉस समिति की उपाध्यक्ष बनती रही है। अतीत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की धर्मपत्नी आशा हुड्डा भी इस पद पर रह चुकी है।

बता दें कि रेडक्रॉस समिति की विश्वभर में शाखाएं है। समिति की ओर से कई प्रकार के सामाजिक कार्यों के समय किसी भी विपदा के अवसर पर जरूरतमंदों की बढ़चढ़ कर मदद की जाती है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से भी रेडक्रॉस समिति की आर्थिक मदद किए जाने का कार्य किया जाता है। इसके अलावा समिति की ओर से कईं प्रकार कोर्स भी करवाए जाते हैं, जिसके बाद कोई भी व्यक्ति नौकरी हासिल कर सकता है। 

700 से अधिक शाखाओं का नेटवर्क

इंडियन रेड क्रॉस एक स्वैच्छिक मानवतावादी संगठन है जो पूरे देश में 700 से अधिक शाखाओं का नेटवर्क है, यह आपदाओं और आपातकाल के समय राहत प्रदान करता है और कमजोर लोगों और समुदायों के स्वास्थ्य और देखभाल को बढ़ावा देता है। यह दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र मानवतावादी संगठन, अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट का अग्रणी सदस्य है। भारतीय रेड क्रॉस का मिशन मानवीय गतिविधियों के सभी रूपों को हर समय प्रेरित, प्रोत्साहित करना और शुरू करना है ताकि मानव पीड़ा को कम किया जा सके और यहां तक कि रोका जा सके और इस प्रकार शांति के लिए अधिक अनुकूल वातावरण पैदा करने में योगदान दिया जा सके। 

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) की स्थापना 1920 में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एक्ट के तहत हुई थी और 1920 के संसद अधिनियम एक्स.वी. के तहत शामिल की गई थी। इस अधिनियम को 1992 में संशोधित किया गया था और नियमों का गठन 1994 में हुआ था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static