Effect of strictness in Haryana: कई इलाकों की हवा में सुधार, पर इन 5 शहरों का AQI 200 के पार

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2024 - 02:06 PM (IST)

हिसार: शुक्रवार को पराली जलाने के तीन मामले दर्ज किए गए। प्रदेश में अभी तक 689 जगह पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। प्रदेश में तेजी से पराली जलने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बिगड़ने लगा था। शुक्रवार को कुछ शहरों का दिन के समय एक्यूआई 300 पार कर गया था। मगर पांच शहरों की औसत 200 पार कर खराब श्रेणी में एक्यूआई पहुंच गया है।

बाकी जगह पर एक्यूआई 100 से 200 के बीच में रहा हैं। एक्यूआई को सुधारने के लिए लगातार पराली जलाने वाले किसानों पर मामले दर्ज करने के साथ उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही बाकी किसानों को जागरू करने के लिए लगातार रैली निकाली जा रही है।
 
प्रदेश में शुक्रवार को पराली के केस कम हुए है। कैथल, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में एक-एक जगह पर आगजनी हुई। इसके अलावा अभी तक 689 मामले कुल दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़े 2021 के बाद आगजनी के मामलों में काफी कम है। वहीं, हिसार में तोशाम रोड पर धान के अवशेष जलते हुए लोगों ने देखे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static