Haryana में प्राइवेट बस और डम्पर की आमने-सामने भीषण टक्कर, बरवाला से हांसी आ रही थी यात्री बस...करीब 20 यात्री घायल
punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 12:00 PM (IST)
हांसी(संदीप सैनी): शहर के नेहरू कॉलेज के पास एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां बरवाला से आ रही एक प्राइवेट बस और डम्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। अचानक हुई इस टक्कर से मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बस बरवाला से सवारियां लेकर हांसी की तरफ आ रही थी। नेहरू कॉलेज के पास पहुंचते ही यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Haryana में फिर बढ़ा IAS कैडर; 11 नए पदों को केंद्र सरकार से मिली मंजूरी...जानिए अब कितनी हुई संख्या