जल्द ही टीवी सीरियल में अपना जलवा दिखाएगा गूगल ब्वॉय, कौटिल्य के नाम पर खुलेंगे स्कूल

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2015 - 12:46 PM (IST)

करनाल: अपनी नॉलेज की अद्भुत क्षमता को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाला गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित अब टीवी पर अपना जलवा दिखाएगा। कौटिल्य ''चाणक्य सीरियल'' में भूमिका अदा करने जा रहा है, इसमें कौटिल्य लीड रोल में ही होगा। कौटिल्य के एक एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है। इस हिस्टोरिकल सीरियल में चाणक्य के बचपन में विशेष फोकस किया गया है। ये सीरियल चैन्नई निवासी के.रमेश प्रोड्यूस कर रहे हैं।

भवन विद्यालय में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित को कोहिनूर-ए-भवन देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय के स्टूडेंट्स को शूट हो चुका एपिसोड बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। कौटिल्य को सीरियल के सारे डायलॉग याद है। आपको बता दें कि कौटिल्य एक बार जो चीज पढ़ या सुन लेता है वह हमेशा याद रखता है। सात साल का कौटिल्य भवन विद्यालय में चौथी क्लास का स्टूडेंट है।

कौटिल्य कौन बनेगा करोड़पति के साथ-साथ दूसरे अन्य कई क्षेत्रों में अपना लोहा जमा चुका है। वहीं सतीश शर्मा का कहना है कि कौटिल्य जैसे होशियार बच्चे तैयार करने के लिए देश के कई शहरों में स्कूल खोले जाएंगे। इसकी शुरुआत अक्तूबर माह में हिसार में खोले जा रहे स्कूल से होगी। इन स्कूलों का नाम केपी द एक्सीलेंट जोन रखा जाएगा। कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा इस बात से काफी खुश हैं कि कौटिल्य इतनी छोटी उम्र में इतनी ऊंचाई तक पहुंच गया और अपने गांव व देश का नाम रोशन कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static