अरविंद केजरीवाल को वोट डालने से कुमार विश्वास के आरोप का जवाब देना चाहिए: अनिल विज
punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 05:47 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्रशेखर धरणी): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के ऊपर उनके साथी रहे कुमार विश्वास ने जो आतंकवादियों के साथ होने के आरोप लगाए हैं वह बहुत ही गंभीर आरोप हैं।
विज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी को वोट डालने से पहले उनका जवाब देना चाहिए कि कहीं यह उग्रवादियों का स्लीपर सेल तो नहीं है। उन्होंने कहा कि कहीं यह जो पार्टी है यह उग्रवादियों के स्लीपर सेल के साथ तो नहीं है इसका जवाब अरविंद केजरीवाल को जरूर देना चाहिए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्वीट
ये सारे भ्रष्टाचारी मिलके मुझे आतंकवादी बोल रहे हैं। वो जिसे आतंकवादी कहते हैं, उसने आज 12,430 स्मार्ट क्लासरूम देश को समर्पित किए। यहाँ अब अफ़सरों, जजों, रिक्शे वाले और मज़दूर के बच्चे एक ही डेस्क पर बैठ कर पढ़ेंगे। उनका आतंकवादी बाबा साहिब और भगत सिंह के सपने पूरे कर रहा है") के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में गृह मंत्री श्री विज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथी रहे कुमार विश्वास ने जो आरोप लगाए हैं उनका जवाब अभी तक नहीं आया है लेकिन पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी। विज ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता अरविंद केजरीवाल को उनके साथी कुमार विश्वास द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब अवश्य देना चाहिए।