अरविंद शर्मा का दीपेंद्र हुड्‌डा को चैलेंज, बोले- हिम्मत है तो सामने आकर दिखाएं सबूत, मैं दूंगा जवाब

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 04:11 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज)रोहतक से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा को खुला चैलेंज दिया। डॉ. अरविंद शर्मा ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो दीपेंद्र खुले मैदान में सामने आएं और जो वे आरोप लगा रहे हैं, उनके सबूत दें। मैं खुद दीपेंद्र की सभी बातों का जवाब दूंगा।

डॉ. अरविंद शर्मा ने हुड्‌डा पिता-पुत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि ये झूठे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 10 साल तक झूठ बोलकर सरकार चलाई। मुख्यमंत्री भी झूठ बोलकर बने थे। ये लोगों को झूठ बोलकर गुमराह करते हैं। लेकिन अब पकड़े गए। गुलाबी गैंग का नाम लेकर डॉ. अरविंद शर्मा ने निशाना साधा।

कांग्रेस पर अरविंद शर्मा ने साधा निशाना

अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार हुआ और परिवारवाद का बोलबाला है। भूपेंद्र हुड्‌डा को दीपेंद्र हुड्‌डा के सिवाय कोई दिखाई तक नहीं देता। दीपेंद्र के अलावा अन्य कार्यकर्ता और नेता भी हैं, लेकिन वे दिखाई नहीं देते। हाईकमान को भी इसका पता लग गया है, इसलिए टिकट बंटवारे में देरी हो रही है।

दीपेंद्र हुड्डा द्वारा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में कार्यक्रम की परमिशन न देने के आरोप पर जवाब देते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा केवल राजनीति कर रहा है। वो चार बार का सांसद है क्या उसे ये नहीं पता है कि चुनाव आचार संहिता के चलते किसी शिक्षण संस्थान में कोई प्रत्याशी कार्यक्रम नहीं कर सकता। इसलिए इससे साफ जाहिर होता है कि दीपेंद्र को किसी से कुछ लेना देना नहीं है, उसे सिर्फ राजनीति करने से मतलब और यही हालत भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हैं। उन्हें सपने में भी अपना बेटा गद्दी पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static