असीम गोयल ने अनिल विज से की शिष्टाचार भेंट, जाना कुशल-क्षेम

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 08:04 PM (IST)

अंबाला: हरियाणा के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर आज राजनीतिक हलचल के बीच एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट देखने को मिली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री असीम गोयल ने अनिल विज से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के बाद असीम गोयल ने सोशल मीडिया और मीडिया कर्मियों से बातचीत में वरिष्ठ नेता के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

PunjabKesari

असीम गोयल ने अनिल विज के साथ काफी समय बिताया और उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार पर खुशी व्यक्त की। गोयल ने कहा कि अनिल विज के पास राजनीति का लंबा अनुभव है। उनके मार्गदर्शन और कार्य करने की सकारात्मक ऊर्जा से युवा पीढ़ी के नेताओं को सदैव प्रेरणा मिलती है।  कैबिनेट मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि अनिल विज दीर्घायु हों और उत्तम स्वास्थ्य के साथ जनता की सेवा करते रहें।

PunjabKesari
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। इसे न केवल एक शिष्टाचार भेंट, बल्कि पार्टी के भीतर वरिष्ठ और युवा नेतृत्व के बीच बेहतर तालमेल और सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static