किसान संयुक्त मोर्चा द्वारा निकाली अस्थि कलश यात्रा पहुंची फतेहाबाद,  24 अक्टूबर को पहुंचेगी टिकरी बॉर्डर

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 01:43 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश):  लखीमपुर खीरी की घटना में अपने प्राण गवाने वाले किसानों की अस्थि कलश यात्रा आज फतेहाबाद पहुंची। यात्रा का फतेहाबाद में पहुंचने पर किसानों संगठनों ने स्वागत किया।लखीमपुर खीरी में जान गवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा देते हुए किसानों ने उन्हें नमन किया और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। फतेहाबाद ज़िले में यात्र भट्टू से शुरू होकर ज़िले के विभिन्न इलाकों में जाएगी।

 किसान नेताओं ने बताया कि फतेहाबाद के बाद यात्रा जींद जिले में प्रवेश करेगी। किसान नेताओं ने बताया कि घटना के शिकार हुए किसानों की याद में दो यात्राएँ पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है। एक पंचकूला से शुरू हुई है जो प्रदेश के विभिन्न इलाकों से होकर 24 अक्टूबर को सिंघु बॉर्डर पहुंचेगी, वहीं एक यात्रा डबवाली से शुरू हुई है जो 24 अक्टूबर को ही टीकरी बॉर्डर पहुंचेगी। किसानों नेताओ ने बताया कि इस यात्रा को किसानों के साथ साथ अन्य वर्गों का भी सहयोग मिल रहा है। किसान खेतों और फसलों में व्यस्त होने के बावजूद भी यात्रा में शामिल होने पहुंच रहे है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static