अशोक अरोड़ा ने हाईकोर्ट के जज से की बाढ़ राहत कोष के जांच की मांग, बोले-धर्मनगरी में पैसों का नहीं चला पता

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 04:19 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने जिले की बाढ़ राहत कोष की हाई कोर्ट के जज से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोष का पैसा जिले में दिखाई नहीं दिया। साथ ही उन्होंने  स्थानीय विधायक पर भी तंज करते हुए कहा कि बाढ़ के समय  सुभाष सुधा श्रीनगर में क्या कर रहे थे।

बता दें कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बाढ़ आई,जिससे किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। साथ ही लोगों जिले से लगने वाले गांव जलमग्न हो गए। वहीं अशोक अरोड़ा ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट से डीसी से ली जाती है। उसके बाद सरकार नुकसान के हिसाब से पैसा भेजी थी,लेकिन वह पैसा दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा भेजे गए पैसों की सीटिंग जज से जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस समय जनता बाढ़ की से त्रस्त थी। उसी समय थानेसर के विधायक महोदय श्रीनगर पहलगाम सोनमर्ग घूम रहे थे। घूमने से कोई गुरेज नहीं है,लेकिन यह जाने का समय ठीक नहीं था।

               (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static