''धर्मनगरी का ब्रह्मसरोवर डंपिंग जोन बना दिया...'' अशोक अरोड़ा ने सरकार को जमकर घेरा

punjabkesari.in Monday, Jul 14, 2025 - 02:54 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र के मास्टर प्लान वर्ष 2041 पर सवाल उठाते हुए कहा कि मास्टर प्लान में बाइपास का जिक्र नहीं है, जबकि प्रचार यह किया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र का बाइपास मंजूर हो गया। जब तक ये नहीं होगा तो समस्या का समाधान होगा।

अशोक अरोड़ा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आप ये जो मास्टर प्लान लेकर आ रहे हो, मैं इसके पाप का भागीदार नहीं बन सकता। उन्होनें सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र धर्मनगरी के ब्रह्मसरोवर को डंपिंग जोन बना दिया। मैंने कई बार कहा लेकिन न तो अधिकारी मानते हैं और न ही मुख्यमंत्री। अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पीट चुका है, रेलवे स्टेशन पर गैंग रेप जैसी निंदनीय घटना इस व्यवस्था की पोल खोलती रही हैं।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static