सुशील गुप्ता और तंवर ने AAP कार्यकर्ताओं के साथ मनाया केजरीवाल का जन्मदिन, केक पर लिखा भावी प्रधानमंत्री

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2023 - 07:44 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर “आप” प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता और प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में प्रेसवार्ता की।

इससे पूर्व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। वहीं अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के बधाई देते हुए उनकी लम्बी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। इस अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें शहर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि आजादी के 77वें पर्व पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली और पंजाब की तरह पूरे देश में स्कूल, कॉलेज व अस्पताल अच्छे बन सकते हैं। सभी को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा सकती है। यदि सरकार की नीयत हो तो बजट में सुधार करके ये सुविधाएं दी सकती हैं। 

PunjabKesari

इस आप प्रदेश अध्यक्ष कहा कि आज के समय में हम चंद्रमा पर जा रहे हैं, लेकिन गांव में आज भी 8 ये 10 घंटे बिजली के कट लग रहे हैं। यदि दिल्ली और पंजाब में बिना कट के 24 घंटे बिजली दी जा सकती है, तो हरियाणा में क्यों नहीं। प्रदेश में ट्यूबवेल का कनेक्शन लेने के लिए 5-5 साल लग जाते हैं। इन समस्याओं के देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हरियाणा में बिजली आंदोलन शुरू किया था। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बिजली आंदोलन को लेकर प्रदेश के हर गांव में पहुंच रहा है, लोगों को जागरुक कर रहा है। ताकि प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिले।

PunjabKesari

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बहुत शर्म की बात है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को दरकिनार करते हुए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति का बिल पेश करवाया। भाजपा ने 2024 के चुनाव में हार के डर से ऐसा किया। इसमें दो नेता भाजपा के और एक नेता प्रतिपक्ष का होगा, यानी दो तिहाई बहुमत से भाजपा के लोगों की नियुक्ति करेंगे और भाजपा को जिताएंगे। भाजपा देश के संविधान की भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा केवल धर्म और जात-पात की राजनीति करती है। 

डॉ गुप्ता ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा और महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा देती है। इसके बावजूद भी आम आदमी पार्टी मुनाफे में रहती है और खट्टर सरकार पैसे लेकर भी ये सुविधाएं नहीं देती। फिर भी प्रदेश पर 3 लाख करोड़ रुपये का कर्जा है। क्योंकि खट्टर सरकार में लोगों का पैसा भ्रष्टाचार में जाता है। 

इस दौरान प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जिस संकल्प को लेकर 10 साल पहले अरविंद केजरीवाल राजनीति में आए व देश की राजधानी का नेतृत्व किया। अब भविष्य में भी देश का नेतृत्व करें और देश के हर नागरिक तक वो सुविधाएं पहुंचाए, जिसको भाजपा फ्री के रेवड़ी कहती है। आने वाले समय में देश और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और अच्छी शिक्षा, चिकित्सा और 24 घंटे बिजली देना जैसे संकल्प को पूरा करेगी। सभी कार्यकर्ता मेहनत और लगन से आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता मेहनत और लगन से काम करेंगे, पार्टी उनको उचित मान सम्मान देने का काम करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static