नई पार्टी बनाने की योजना में अशोक तंवर!, अपने जन्मदिन पर कर सकते हैं ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Feb 01, 2020 - 10:44 PM (IST)

करनाल (केसी आर्या): हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर पार्टी से निकाले जाने के बाद अब अपनी पार्टी का गठन जल्द कर सकते हैं। लंबे समय के बाद पत्रकारों से रूबरु होते हुए आज अशोक तंवर ने इसके संकेत दिए हैं। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट पर भी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने जन्मदिवस पर 16 फरवरी को करनाल में स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाएंगे। तंवर ने कांग्रेस में वापिसी से साफ इंकार किया है।

अपनी अलग नई पार्टी के गठन के सवाल पर तंवर ने कहा कि जो भी निर्णय करना है सबने मिलकर करना है, अभी राष्ट्र निर्माण, संगठन के लिए नई लीडरशिप तैयार करने का काम करेंगे, लेकिन कांग्रेस में नहीं जाना। उन्होंने कहा कि जहां सौदा ही कुछ नहीं वहां क्या करना। वहीं भूपेन्द्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए तंवर ने कहा कि जो लोग सरकार पर भ्रष्ट्राचार के आरोप लगाते थे वो आज उनकी गोद में बैठे हैं।

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उद्योग में गिरावट का दौर चल रहा है। भारत वैश्विक मंदी का शिकार है। पिछले वर्षों में गलत आर्थिक नीतियां रही हैं। उन्होंने कहा कि आज का बजट निराशाजनक बजट रहा है। रोजगार, किसानों, मजदूर के लिए कुछ खास नहीं रहा बल्कि ये रूटीन बजट है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static