सोनीपत में ASI ने की खुदकुशी, बेटे का विदेश से आने का इंतजार...पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 01:23 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में देर रात सदर थाना के पास स्थित पुलिस क्वाटर में अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर जसबीर ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद सोनीपत सिटी थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया और अब पुलिस हर पहलू पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

आपको बता दें कि मृतक जबसीर सिंह सोनीपत पुलिस के पूर्वी जोन में टीएसआई के पद पर तैनात था और पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है और अब उसके बेटे का विदेश से लौटने का इंतजार हो रहा है ताकि उसके शव का पोस्टमार्टम हो सकें। अभी पुलिस भी उसकी आत्महत्या के कारणों का पता करने में जुटी है। जांच के बाद ही उसकी आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

वहीं थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सदर थाना के स्टाफ क्वाटर में जसबीर सिंह नाम के अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली थी, उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई। उसके परिवार से भी पूछताछ की गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static