इनेलो पार्टी छोड़ कर ये पूर्व मंत्री हुए बीजेपी में शामिल

punjabkesari.in Thursday, Nov 01, 2018 - 01:29 PM (IST)

जींद(विजेंद्र): प्रदेश में इनेलो पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। जहां इनेलो पार्टी के पूर्व मंत्री अतर सिंह ने इनेलो पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया । पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी ने समर्थकों सहित इनेलो को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। जानकारी के अनुसार इनलो विधायक हरि चंद मिढा के निधन के बाद ये सीट खाली पड़ी थी, जिसका कार्यभार अब मंत्री अतर सिंह को दिया गया है। 

इस मौके पर उनके साथ भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के डायरेक्टर अशोक कनौजिया, पार्टी के पार्षद अशोक ढालिया, पार्षद अनुराग चौधरी, पार्षद पवन सोलंकी, पार्षद विनोद सिंगला, पूर्व पार्षद, हरीश कुकड़ेजा, विजय सैनी, समीर सैनी सहित कई गांवों के सरपंच और गणमान्य लोग भी थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static