हाई कोर्ट के जज का प्रोफाइल लगा कर ठगी का प्रयास, पुलिस ने किया मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 02:30 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं,  जहां पुलिस व सरकार साइबर क्राइम पर रोक लगाने का प्रयास कर रही है। हरियाणा में हर जिला में साइबर थाने खोले जा रहे हैं। इसके बावजूद अपराधी नए नए तरीके अपना कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। यमुनानगर में हाई कोर्ट के एक सीनियर जज की एक प्रोफाइल लगा कार्यालय कर्मचारियों को भी ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया गया। यमुनानगर पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में इस राह के पांच मामले साइबर थाना में दर्ज किए हैं।

पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि अब हरियाणा के प्रत्येक जिला में साइबर थाना खोला गया है। इसके अलावा प्रत्येक थाना में एक साइबर डेस्क की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी तरह-तरह के तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोर्ट कंपलेक्स के सीनियर जज की फेक प्रोफाइल बनाकर कोर्ट कंपलेक्स के कर्मचारियों को ठगने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में सारी डिटेल इकट्ठी की जा रही है। जांच कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यमुनानगर साइबर थाना में 5 आर्थिक अपराध के मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में बिजली कनेक्शन कटने के नाम पर फेक नोटिस भेजना, फेक प्रोफाइल लगा कर ठगी करना शामिल है। उन्होंने बताया कि कई तरह के लिंक लोगों को व्हाट्सएप, मेल पर आते हैं। बिना वेरिफिकेशन के इनको क्लिक नहीं करना चाहिए। किसी को ओटीपी और पासवर्ड शेयर नहीं करना चाहिए, इन्हीं से ठगी का शिकार होने से बचा जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static