ऑटो चालक को स्टंट करना पड़ा भारी, फरीदाबाद पुलिस ने काटा 15,500 रुपए का चालान
punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 03:49 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में ऑटो पर खतरनाक स्टंट दिखाना व्यक्ति को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें ऑटो चालक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा था। जैसे ही पुलिस को इस ऑटो चालक के बारे में पता चला तो पुलिस ने तुरंत आरोपी को पड़कर इसका चालान किया है।

बता दें कि पुलिस ने 15,500 का भारी-भरकम चालान काट दिया। अब ऑटो चालक द्वारा स्टंट करने के मामले में माफी मांगी जा रही है। ऑटो चालक के पास लाइसेंस भी नहीं है। इसके अलावा कई और नियमों का उल्लंघन भी ऑटो चालक ने किया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)