किसान आंदोलन पर बबीता फौगाट ने दी प्रतिक्रिया, विधायक सांगवान पर लगाया बड़ा आरोप

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2020 - 10:47 PM (IST)

चरखी दादरी (नरेन्द्र): किसान आंदोलन के बीच दंगल गर्ल एवं भाजपा नेता बबीता फौगाट सरकार के पक्ष में खुलकर बोली हैं। दादरी स्थित अपने निवास में कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने आज कहा कि किसानों के बीच कृषि अध्यादेशों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय आने पर कृषि अध्यादेशों का किसानों को फायदा ही मिलेगा। 

बबीता ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का भला चाहती है, इसलिए वार्ता द्वारा समाधान निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएए कानून की तरह किसानों में भ्रम फैलाया गया है। बबीता फौगाट ने दादरी के विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि वह राजनीति चमकाने के लिए ढोंग रच रहे हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक सोमबीर सांगवान ने विधानसभा में कृषि कानूनों का समर्थन किया, मगर अब दोगली बात कर रहे हैं। बबीता ने कहा कि जो किसानों के लिए जायज है वह उसका समर्थन कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static