कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के छात्र पर 5 लड़कों ने किया हमला, जान से मारने की दी धमकी; पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 05:30 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : पुलिस ने सामूहिक हमला करके चोट मारने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SHO सुरेंद्र सिधु ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में सुनील वासी हमीरगढ जिला जीन्द ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का छात्र है। जब वह यूनिवर्सिटी के सेकिंड गेट के पास सरकारी स्कूल के सामने पहुंचा तो एक बिना नम्बर की गाड़ी ने आकर ऑटो के आगे लगाकर जबरदस्ती रोक लिया। 

कार से हथौड़ा व डंडे लेकर 5 लड़के उतरे और उसे जबरदस्ती उठाकर एक साईड में ले जाकर गाली-गलौच करते हुए उसके ऊपर डंडो व हथौड़ों से हमला कर दिया। उसे चोट मारकर तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जिसके बयान पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच की गई। 

पुलिस की टीम ने सामूहिक हमला करके चोट मारने के आरोपी खड़क सिंह उर्फ खडका वासी भोर सैंयदा जिला कुरुक्षेत्र, कवंल सिंह वासी स्योसंर जिला कुरुक्षेत्र, लक्ष्य उर्फ लक्खा वासी कुरलन जिला करनाल व गुरमेल उर्फ जुग्गा वासी सोथा जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 4 डंडे व एक वारदात में प्रयोग कार बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static