अापसी झगड़े में चली गोली,1 की मौत 2 घायल (pics)

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2017 - 09:25 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ़ के सोलधा गांव में गोली लगने से जिला परिषद के पूर्व सदस्य के दो बेटे घायल हो गए हैं। घायलों में बड़े बेटे को एक और छोटे बेटे को दो गोली लगी है। गांव में हुए इस झगडे में दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भी हुई है। मृतक की पत्नी का आरोप है जो लोग घायल हुए हैं उसके परिजनों ने ही उनके पति की  हत्या की है। मृतक की पत्नी श्यामो का आरोप है कि गांव का हरकिशन कई लोगों के साथ उसके घर आया और झगड़ा किया। झगडे़ के दौरान भगवान सिंह से गोली चल गई जो दो लोगों को लगी। जिसके बाद हरकिशन पक्ष ने भगवान को दबाकर मार दिया। वंही दूसरे पक्ष ने भगवान सिंह और उसके बेटे देवेंद्र पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं। 

सदर थाना sho जसबीर सिंह ने बताया कि गांव में झगडे की सूचना पुलिस के पास आई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वंहा दो लोगों को गोली लगने की जानकारी मिली। जिन्हें जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायलों के बयान पर पुलिस ने ipc की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। sho ने बताया कि भगवान सिंह की मौत की सूचना बाद मैं मिली है। उसकी जांच भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवान सिंह की मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगी और उसके आधार पर ही आगे की का्र्रवाई की जाएगी। हम आपको बता दें कि मृतक भगवान सिंह गांव में सरपंची का चुनाव भी लड़ चुका है लेकिन हार गया था। वंही दूसरे पक्ष का हरकिशन जिला परिषद् का सदस्य रह चुका है। दोनों पक्षों के बीच कई बार झगडे भी हो चुके हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static